
दिनांक 22 फेब्रुवारी 2026
सीएडी पुलगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती धूमधाम से मनाई गई
सीएडी पुलगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में शिवाजी महाराज की भव्य नई फोटो फ्रेम का अनावरण किया गया, जो एक ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ।मुख्य अतिथि और अनावरण कार्यक्रम के उद्घाटक के रूप में सीएडी के समादेशक महोदय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा महाराज की पूजन-अर्चन और अनावरण सम्पन्न हुआ, जो सभी के लिए प्रेरणादायी रहा। यह समारोह स्थल पर एकत्रित समस्त अधिकारीगण और कर्मचारियों ने गगनभेदी जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।समादेशक महोदय ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की दृढ़ता, विश्वास और निष्ठा हमें अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सेना भी महाराज की नीतियों पर आधारित है, इसलिए हमें कार्यक्षमता में निपुणता लानी चाहिए और डिपो की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उनका यह उद्बोधन सभी के मन में जोश भर गया।कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ, सीएडी पुलगांव के सभी कर्मचारियों ने इस एकजुटता भरे आयोजन से राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया।



